{"_id":"585e8bce4f1c1b0f15e39e74","slug":"108-students-received-laptops","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी इंटर कॉलेज के 108 स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी इंटर कॉलेज के 108 स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप
- फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना लैपटॉप वितरण के तहत पिलखुवा के वीआईपी इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स को सर्वाधिक लैपटॉप बांटे गए हैं। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले करीब 108 स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिले हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ बीके शर्मा ने बताया कि सपा सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2015-16 में वीआईपी इंटर कॉलेज पिलखुवा के सर्वाधिक 108 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिले हैं।
विज्ञापन
जबकि दूसरे नंबर पर टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज हापुड़ के 74 और तीसरे नंबर पर कमलावती मदनलाल इंटर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर के 50 स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, वीआईपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने स्टूडेंट्स को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दावा किया कि इससे पूर्व के शैक्षिक सत्र में भी उनके ही विद्यालय के स्टूडेंट्स को जिले में सबसे ज्यादा लैपटॉप मिले थे।
