{"_id":"5cdc5bb1bdec22071a388a3b","slug":"101557945265-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की जमीन के विवाद में भाई ने भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की जमीन के विवाद में भाई ने भाई को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद में भाई को पीटा
- पीड़ित ने भाई, भाभी समेत चार के खिलाफ तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। खेती की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में भाई ने परिजनों के साथ मिलकर दूसरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने भाई-भाभी समेत चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी किसान चरन सिंह ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि चकबंदी के दौरान अधिकारियों ने उसके भाई की जमीन पर उसका और उसकी जमीन पर भाई का चक बना दिया। जिसके बाद उसके भाई ने अपने हिस्से आई भूमि पर कब्जा कर लिया, लेकिन उसके हिस्से में आए चक से कब्जा नहीं छोड़ रहा। पीड़ित का कहना है कि मंगलवार को वह अपने खेतों पर काम कर रहा था, इसी दौरान उसने भाई से अपने हिस्से के चक को कब्जा मुक्त करने को कहा। जिसे लेकर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर भाई, भाभी और दो भतीजों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। एसओ रवि रतन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।