{"_id":"5c59e30ebdec224db8526738","slug":"101549394702-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन में खराबी होने से मोटर बोट गंगा में बह निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन में खराबी होने से मोटर बोट गंगा में बह निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन में खराबी से मोटर बोट गंगा में बह निकली
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में अस्थि विसर्जन करने आए एक परिवार की जान पर बन आई। इंजन में खराबी से मोटर बोट गंगा में बह निकली, जबकि घना कोहरा होने से चालक भी दिशा भटक गया। ऐसे में नाव में सवार लोगों के होश उड़ गए, आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दूसरी नाव मंगाकर मोटर बोट को खोजकर यात्रियों को सुरक्षित गंगा किनारे पहुंचाया।
जनपद मेरठ के रिठानी क्षेत्र में रहने वाले सुरेश मंगलवार की सुबह अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ दिवंगत पोती शगुन की अस्थियां ब्रजघाट गंगा में विसर्जित करने आए थे। सुरेश समेत राज सिंह, राहुल, अनिल, प्रदीप मोटर बोट में सवार होकर गंगा की जलधारा में अस्थियां विसर्जित करने चले गए, लेकिन बीच जलधारा में पहुंचते ही अचानक इंजन बंद हो गया। पानी का तेज बहाव होने के कारण मोटर बोट भी बह निकली। घना कोहरा होने से नाविक भी दिशा भटक गया, हालांकि पतवार के सहारे उसने मोटर बोट को सुनसान जंगल से जुुड़े गंगा किनारे पर पहुंचा दिया। यह घटनाक्रम होने पर मोटर बोट में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन फानन में सौ नंबर पर पुलिस को सूचना कर दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और दूसरी नाव मंगाकर मोटर बोट की खोजबीन शुरू की। इस दौरान मोटर बोट जनपद अमरोहा की तरफ गंगा किनारे खड़ी मिली। पुलिस ने उसमें सवार सभी लोगों के सुरक्षित निकाला लेकिन लेकिन पुलिस के पहुंचते ही नाविक वहां से रफूचक्कर हो गया।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ ही नाविक की तलाश भी कराई जा रही है, जिसके बाद ही सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि मोटर बोट में सवार लोगों ने कोई भी कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया है।