{"_id":"5bef095dbdec22694e6b8689","slug":"101542392157-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर मेले में आज कुश्ती का अखाड़ा जमेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर मेले में आज कुश्ती का अखाड़ा जमेगा
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादर मेले में आज जमेगा कुश्ती का अखाड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। पौराणिक खादर मेले में आज कुश्ती का अखाड़ा जमेगा। इसमें कई राज्यों के देश प्रसिद्ध पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। पौराणिक खादर मेला स्थल पर गंगा किनारे शनिवार को एकता समिति के तत्वाधान में विराट दंगल होगा। इसका शुभारंभ समिति अध्यक्ष सतपाल यादव करेंगे। उन्होंने शुक्रवार शाम उस्ताद खलीफाओं के साथ दंगल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दंगल में कई राज्यों से जुड़े नेशनल और इंटरनेशनल पहलवान भाग लेकर कुश्ती के दांव पेच लड़ेंगे। सबसे बड़ी कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 1.51 लाख का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दंगल में उस्ताद खलीफाओं समेत कुश्ती से जुड़े कोचों को भी पगड़ी बांधकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर धर्मवीर डबास, उदयवीर सिंह, पप्पू प्रधान, सचिन खटीक, विरेंद्र गुर्जर मौजूद रहे। ब्यूरो