{"_id":"5b2d40294f1c1bb06e8b94e3","slug":"101529692201-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वझीलपुर के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर तैनात लिपिक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वझीलपुर के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर तैनात लिपिक को बनाया बंधक
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने बिजलीघर लिपिक को रस्सी से बांधकर बनाया बंधक
हापुड़। बिजली बिल जमा न होने के विरोध में शुक्रवार को वझीलपुर के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के आह्वान पर बिजलीघर में तैनात लिपिक को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। इस दौरान निगम अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। राहत का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि वझीलपुर बिजलीघर पर बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है, लेकिन जब भी यहां बिल जमा करने पहुंचते हैं तो उन्हें बिजली न आने की बात कह वापस भेज दिया जाता है। भीषण गर्मी में निगम अफसरों की अनदेखी से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
शुक्रवार को भी ग्रामीणों को इसी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके विरोध में बिजलीघर में तैनात लिपिक जसवंत कुमार को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर धूप में बंधक बना लिया। करीब आधे घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। फोन पर अफसरों से बात की गई, उन्होंने जल्द बिजलीघर में इंवर्टर आदि की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और लिपिक को बंधनमुक्त कर दिया। ग्रामीणों ने जल्द समस्या से राहत नहीं मिलने पर अफसरों को बंधक बनाने की चेतावनी दी है।
हंगामा करने वालों में सतवीर प्रधान, देवराज सिंह, महेश त्यागी, मुनीराम, बिट्टू त्यागी, निशू, शिवम, शेखर त्यागी, संजय आदि मौजूद रहे।