{"_id":"5ad0f93f4f1c1b3b0a8b45c9","slug":"101523644735-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी गेंहू की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी गेंहू की सरकारी खरीद
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में
होगी गेहूं की सरकारी खरीद
हापुड़। गेहूं खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए क्रय केंद्रों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। ऐसे में किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सकेगा। शासन के आदेश पर केंद्रों पर कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जिलेभर में 27 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जा रही है। इनमें खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के 20, भारतीय खाद्य निगम के दो और यूपी एग्रो का एक क्रय केंद्र संचालित हो रहा है, जहां पर किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों को 1735 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य दिया जा रहा है, जिसमें दस रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिल रहा है। आढ़तों के बजाय सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है, क्योंकि अच्छा मूल्य मिल रहा है। ऐसे में गेहूं की खरीद भी पहले से अधिक है। इस बार अभी तक करीब 500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि जिले का 10,250 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है।
गेहूं की खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, केंद्रों पर किसानों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए और पूरी सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार ने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। इन कैमरों की निगरानी में गेहूं खरीद की जाएगी। ऐसे में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं हो सकेगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी जोया अहमद करीम ने बताया कि शासन से इस संबंध में आदेश प्राप्त हो चुके हैं। केंद्रों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।