{"_id":"69d69573880c8178d30a6c72","slug":"10-year-old-boy-dies-after-being-electrocuted-by-water-heater-rod-in-bathroom-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाथरूम में गए 10 वर्षीय बालक की पानी की रॉड से करंट लगने से मौत, आधे घंटे तक उसी हाल में पड़ा रहा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाथरूम में गए 10 वर्षीय बालक की पानी की रॉड से करंट लगने से मौत, आधे घंटे तक उसी हाल में पड़ा रहा बच्चा
Wed, 08 Apr 2026 11:22 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:22 PM IST
सार
गांव बदनौली में 10 वर्षीय बालक बंटी की बाथरूम में पानी की रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली की मढैय्या में बाथरूम में नहाने गए दस वर्षीय बालक की पानी की रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की शाम परिजनों ने गांव स्थित श्मशान में बालक को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी राजकिशोर ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं। उनका दस वर्षीय पुत्र बंटी गांव स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। मकान के ऊपर उन्होंने बाथरूम व शोचालय बना हुआ है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका दस वर्षीय पुत्र बंटी बाथरूम में नहाने के लिए गया था। बीते कल रात से सर्दी बढ़ने के कारण उन्होंने बाथरूम में पानी की रॉड भी लगाई हुई थी। उनके पुत्र ने जैसे ही नहाने का प्रयास किया तो उसे जोरदार करंट लग गया। आधे घंटे तक पुत्र के नीचे न आने पर उन्हें उसकी चिंता होने लगी।
विज्ञापन
उन्होंने व उनकी पत्नी ने बाथरूम में ऊपर जाकर देखा तो उनका पुत्र का सिर बालटी में गिरा हुआ था। उन्होंने पुत्र को बालटी से उठाया तो वह बेहोशी की हालत में था। आननफानन में वह पुत्र को लेकर गांव स्थित एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने बालक को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वह बाइक से अपने पुत्र को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। बंटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता राजकिशोर ने बताया कि उनका पुत्र बंटी तीन पुत्रियों व दो पुत्रों में सबसे छोटा था। उसकी मौत पर उनका, उनकी पत्नी ममता, तीन बहनों व एक भाई का रो रोकर बुरा हाल था।