फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 villages district panchayat Bichhaaga water line

जिला पंचायत 10 गांवों में बिछाएगा पानी की लाइन

Thu, 01 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 01 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
10 villages district panchayat Bichhaaga water line
पानी की लाइन - फोटो : Demo Pic
जल जनित बीमारियों का दंश झेल रहे सिंभावली क्षेत्र के फिलहाल 10 गांवों में जिला पंचायत लाखों रुपये से पानी की पाइप लाइन बिछाएगा। प्रथम चरण में इन गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां जिला पंचायत पानी की टंकियां बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


सिंभावली और बक्सर समेत डिस्टलरी से जुड़े गंदे नाले के आसपास बसे गांवों का भूजल बुरी तरह दूषित हो चुका है। इसके चलते इलाके में गंभीर बीमारियां पांव पसार चुकी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भी इन गांवों के पानी के नमूने को दूषित करार दिया है।
विज्ञापन


इसलिए मतनौरा, छतनौरा, हिम्मतपुर, महमूदपुर, बंगोली, खुड़लिया, सैना, मुरादपुर, टोडरपुर, बंगोली, नवादा और सिंभावली के नई आबादी वाले क्षेत्र को चिन्हित कर जल निगम को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम ने इन गांवों के पानी के नमूने जांच के लिए भेजा है। जिला पंचायत जल समिति अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन सुनीता यादव का कहना है कि विभागीय स्तर से दूषित भूजल वाले गांवों में टंकी बनवाने का प्रस्ताव जल निगम को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि दस गांवों में टंकी निर्माण पर 15 करोड़ से अधिक की लागत आने का अंदाजा है। जबकि पाइप लाइन बिछाने पर भी करोड़ों की लागत आएगी।  जल निगम एक्सईएन एसके जैन का कहना है कि जिले में 59 गांवों का चयन किया गया है, जहां भूजल दूषित हो चुका है।


56 गांवों में टंकी निर्माण कराया जा चुका है अथवा चल रहा है या प्रस्तावित है। जबकि हापुड़ के तीन गांवों में टंकी निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। काली नदी के पास वाले 20 गांवों का भूजल दूषित होने की पुष्टि हो चुकी है, जहां टंकी निर्माण कराया जाना है।

दूषित पानी के सेवन से हेपेटाइसि ए समेत टायफाइड, पैरा टायफाइड, डायरिया, आंतों में इंफेक्शन जैसे कई गंभीर बीमारियां होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed