फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1.28 lakh children drink two drops of life

1.28 लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
1.28 lakh children drink two drops of life
पोलियो - फोटो : अमर उजाला

रविवार को जिले में 640 पोलियों बूथों पर करीब 1.28 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। सीएमओ ने पीर बाउद्दीन में बच्चों को ड्रॉप पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। एडी हेल्थ ने शहरी क्षेत्र के कई बूथों और पीएचसी कोठीगेट का निरीक्षण किया। सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

विज्ञापन


पोलियो दिवस पर सुबह 9 बजे से ही जिलेभर में बूथ बनाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलानी शुरू की गई। बूथ का शुभारंभ सीएमओ डॉ. एके सिंह ने पीर बाउद्दीन में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे एडी हेल्थ डॉ. मंजू वैश्य ने शहरी क्षेत्र के पोलियो बूथ और कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ ठीक मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि सोमवार से 6 फरवरी तक डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। इसमें छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दवा दी जाएगी। रविवार को करीब 1.28 लाख बच्चों ने दवा पिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed