फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   youvak ne fanshi lagayee

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई, मौत 16-49-29

Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
youvak ne fanshi lagayee
सरीला/राठ। जरिया थानाक्षेत्र के अमूंद गांव में किसान का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की पत्नी ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अमूंद गांव निवासी रंजीत (28) पुत्र गुलाब सिंह राजपूत पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहकर खेतीबाड़ी करता था। शनिवार को माता-पिता व पत्नी नीलम तथा बच्चे रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार को लौटे तो रंजीत का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि वह तीन बीघे तथा बटाई की जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक बेटा कार्तिक (7) व बेटी गुड़िया (2) है। आत्महत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा है।
मृतक की पत्नी नीलम ने सास, ससुर, ननद आदि पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि ससुर जमीन अपनी पुत्री को देना चाहता है। जिसमें पुत्र रंजीत बाधक बन रहा था। आरोप लगाया कि इनलोगों ने मारपीट कर फांसी पर लटका दिया है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ससुर ने रात करीब 12 बजे कमरे में घुसकर पति रंजीत को कुल्हाड़ी के बेंतों से मारपीट कर पसलियां तोड़ दी थी। उक्त मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जरिया एसओ रामआसरे सरोज ने कहा कि मृतक के परिवार में विवाद चल रहा था। हत्या का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाई
गोहांड। क्षेत्र के मसगवां गांव निवासी अशोंद्र लोधी (23) ने शनिवार रात कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। रविवार सुबह शव फंदे से लटका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे हैं। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर ने पशुबाड़े में जान दी
भरूआसुमेरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के मोराकांदर गांव में रविवार को सुबह एक मजदूर युवक ने पशुबाड़े में फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

मोराकांदर निवासी राजाराम माली के सबसे छोटे पुत्र संजय माली (30) ने रविवार को सुबह पशुबाड़े में जाकर फांसी लगा ली। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। यह गांव से बाहर रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में हाथ बंटाता था। कुछ दिन पूर्व ही यह गांव आया था। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed