{"_id":"6a2ee8839dfcf1f3bb069e08","slug":"youths-body-found-in-well-accident-while-intoxicated-suspected-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141358-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कुएं में मिला युवक का शव, नशे में हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कुएं में मिला युवक का शव, नशे में हादसे की आशंका
विज्ञापन
सरीला। जरिया थानाक्षेत्र के पथखुरी गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ बब्बू राजपूत (28) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर पवई मार्ग स्थित पुराने कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शव को बाहर निकलवाया।
पथखुरी गांव निवासी महेश राजपूत का पुत्र धर्मेंद्र शनिवार रात घर से निकला था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पुराने कुएं में पड़ा देखा। पिता ने बताया कि धर्मेंद्र शराब पीने का लती था। उसकी पत्नी करीब पांच-छह वर्ष से मायके में रह रही है। महेश का एक सात वर्षीय पुत्र है। बड़ा भाई नीरज नोएडा में निजी कंपनी में कार्यरत है।
क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुएं में गिर गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में था और पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। उसे बाहर निकालकर सीएचसी गोहांड भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।