फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth who consumed poisonous substance dies during treatment.

Hamirpur News: जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth who consumed poisonous substance dies during treatment.
भरुआ सुमेरपुर। गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की कानपुर के हैलेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कस्बे के इमिलिया थोक निवासी रामबाबू यादव ने बताया कि पुत्र नीरज यादव (35) ने शनिवार को घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल भेजा गया जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी माैत हो गई। नीरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी माैत से पत्नी भूरी, तीन पुत्र, माता-पिता भाई बिलखते रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed