फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth riding e-rickshaw dies due to collision with DCM, mother serious

Hamirpur News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत, मां गंभीर

Sat, 28 Sep 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth riding e-rickshaw dies due to collision with DCM, mother serious
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लैक स्पाट राठ तिराहे के निकट ई-रिक्शा में सामने से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कुछेछा निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार (25) पुत्र राम प्रकाश निषाद 15 दिन से बीमार चल रहा था। उसे फल दिलाने को वह अपने माता पिता व भाई के साथ ई-रिक्शा से मुख्यालय जा रहे थे। राठ मोड़ के पास ई-रिक्शा खड़ा कर वह व पिता राम प्रकाश गुटखा खाने चले गए। तभी नरेंद्र ई-रिक्शा घुमाने लगा। तभी हमीरपुर से महोबा की ओर जा रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें नरेंद्र व मां मुलिया (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने जिला अस्पताल भेजा। जहां नरेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मुलिया की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed