{"_id":"6924ab8bd1c4ee10e50be9ed","slug":"youth-jumps-from-bridge-in-front-of-wife-and-children-dies-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132883-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पत्नी और बच्चों के सामने पुल से कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पत्नी और बच्चों के सामने पुल से कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
सरीला(हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत बेतवा पुल पर एक युवक पत्नी और दो बच्चों के सामने कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक बीमार था।
जमोड़ी डांडा निवासी रीना ने बताया कि उसके पति रामभुवन (32) पुत्र फूल सिंह कालपी में पानीपुरी का ठेला लगाकर परिवार चलाते थे। सोमवार दोपहर वह पति और बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही थी। चंडौत पुल पर पहुंचते ही पति ने बाइक रोकी और अचानक पुल से नीचे कूद गए। रेत में गिरने से उनका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चंडौत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सीएचसी सरीला भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे और वह कुछ समय से मानसिक बीमार था। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है।