{"_id":"610103015847bd6a8b22c37d","slug":"youth-dies-in-police-custody-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: हवालात में आरोपी ने फांसी लगाई, किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: हवालात में आरोपी ने फांसी लगाई, किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
Wed, 28 Jul 2021 12:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:57 PM IST
सार
बयान के आधार पर संजय के ऊपर अपहरण के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई जानी थी। इसी बीच मंगलवार की देर रात संजय ने हवालात में शर्ट से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा में किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार खन्ना, महोबा के गांव घंडुवा निवासी संजय (22) की मंगलवार रात कोतवाली की हवालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर पुलिस यहां लाई थी।
एसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार तथा सिपाही अनूप कुमार व अनुज कुमार को निलंबित कर दिया है। दो माह पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते गायब हो गई थी। उस समय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने पांच दिन पहले किशोरी को दिल्ली से ढूंढ निकाला और आरोपी संजय को गिरफ्तार किया था। किशोरी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में किशोरी ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण व दुष्कर्म करने का बयान दिया था।
विज्ञापन
बयान के आधार पर संजय के ऊपर अपहरण के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई जानी थी। इसी बीच मंगलवार की देर रात संजय ने हवालात में शर्ट से फांसी लगा ली। उसे कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी बीच संजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम लगभग चार बजे दिल्ली से परिजनों के आने के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृतक संजय की बहन के ससुर काली दीन ने कहा कि किशोरी ने मंगलवार को अदालत में परिजनों के कहने पर संजय के खिलाफ बयान दिया था। इसके बाद वह अपने मामा के साथ बांदा चली गई। इसी से परेशान होकर संजय ने हवालात में फांसी लगाई है।