{"_id":"6adcea2542d1a8cf43004038","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-pickup-truck-on-the-yamuna-expressway-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146790-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। अलीगढ़ के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राठ के युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा जहां शनिवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के टोला (औंता) गांव निवासी विकास सेन ने बताया कि बृहस्पतिवार को छोटा भाई आशीष कुमार (22) साथी औंता गांव निवासी दुर्गा श्रीवास (20) के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था। अलीगढ़ के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्गा लघुशंका के लिए बाइक से उतर गया जबकि आशीष बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दाैरान पीछे से आए पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नोएडा में अपनी बड़ी बहन प्रियंका के यहां रहकर मजदूरी करता था। उसकी मौत से पिता जयसिंह सेन, मां मुन्नी और भाई विकास व रिंकू का रो-रोकर बेहाल रहे।
मोक्षधाम के पास तालाब में मिला युवक का शव
राठ (हमीरपुर)। मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकले युवक का दो दिन बाद मोक्षधाम के पास तालाब में शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन माैके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गांव निवासी रोहित सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह बड़ा बेटा बॉबी राज (18) पूजा के लिए मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह मोक्षधाम के पास तालाब में उसका शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी।
परिजन ने आशंका जताई कि तालाब के पास से निकलते समय संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गया होगा। बाॅबी पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। उसकी मौत से मां प्रमोद कुमारी, बहन ज्योति और भाई गोलू का रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।