{"_id":"6acbd178ea7d0d8d91008e8a","slug":"youth-attacked-with-a-rod-and-brick-while-returning-from-an-event-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146244-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निमंत्रण से लौट रहे युवक पर रॉड-ईंट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निमंत्रण से लौट रहे युवक पर रॉड-ईंट से हमला
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। शनिवार की रात मुंडेरा गांव में एक युवक पर पिता-पुत्रों ने साथियों के साथ रॉड और ईंट से हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को हिरासत लिया है।
मुंडेरा निवासी राजेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह गांव के डाल सिंह इंटर कॉलेज से निमंत्रण करके लौट रहे थे। रास्ते में इंडियन बैंक के समीप एक दुकान से गुटखा लेकर जाते समय गांव के पप्पू सिंह ने अपने बेटे पीयूष, अमर और नन्हू के साथ उस पर रॉड और ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के अमर सिंह ने भी गांव के छोटू, बाबू, राममिलन और संपत यादव के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।