फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man beaten up after being stopped while returning home from the market.

Hamirpur News: बाजार से घर जा रहे युवक को रोककर मारपीट

Mon, 05 Oct 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten up after being stopped while returning home from the market.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बीती रात बाजार से घर जा रहे युवक को पशु बाजार के समीप कुछ युवकों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो रात से ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। चांद थोक निवासी अमित यादव बीती रात बाजार से घर लौट रहा था। आरोप है कि पशु बाजार के समीप कस्बा निवासी सचिन कुमार व शैलेंद्र कुमार ने उसे रोक लिया। पूर्व में गिरवी रखी बाइक के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान मारपीट हो गई। अमित यादव का आरोप है कि सचिन, शैलेंद्र समेत अन्य युवकों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। पुलिस ने अमित यादव के साथ सचिन कुमार व शैलेंद्र कुमार का शांतिभंग में चालान किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस कारण दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed