फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   yojana,hamirpur,eduaction

सरल एप से परखी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा

Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
yojana,hamirpur,eduaction
हमीरपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा की अब निगरानी होगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने सरल एप बनाया है। इसके माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत परखी जा सकेगी। स्कूलों में जाने वाले एआरपी, एसआरपी भी सरल एप से ही बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 15 दिनों में कराई गई पढ़ाई का मूल्यांकन भी कराया जाएगा। इसके लिए सरल एप का प्रयोग किया जाएगा। अभी परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आंकलन हर तीन महीने में परीक्षा के माध्यम से कराया जाता था। परीक्षा के बाद बच्चों की उत्तर पुस्तिका ब्लाक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती है। वहां उनका मूल्यांकन होता है। फिर बच्चों के रिजल्ट का डाटा फीडिंग होती है।
विज्ञापन

परीक्षाओं के आयोजन में काफी समय लगता है। लेकिन आने वाले दिनों में सरल एप से काफी राहत मिलेगी और परिणाम भी जल्द मिलेगा। सरल एप की नई व्यवस्था के तहत हर महीने परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट के माध्यम से होगा। परीक्षा के परीक्षक कॉपी को सरल एप पर अपलोड करेंगे और तुरंत बच्चों की शैक्षिक दक्षता का परिणाम जारी हो सकेगा। बच्चों के सीखने की क्षमता के त्वरित मूल्यांकन के लिए शासन ने त्वरित एप को लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की दक्षता का मिलेगा परिणाम
सरल एप से ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें ओएमआर शीट पर परीक्षा के बाद उसे सरल एप अपलोड किए जाने की व्यवस्था है। लोड करने के बाद बच्चों की दक्षता का परिणाम आ जाएगा। - सतीश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed