फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yamuna water level increased due to water released from Kota Barrage

Hamirpur News: कोटा बैराज से छोड़ा पानी आने से बढ़ा यमुना का जलस्तर

Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased due to water released from Kota Barrage
हमीरपुर। तीन दिन पूर्व कोटा बैराज से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी आने से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। वहीं, बेतवा नदी में लहचुरा बांध से 22 हजार व मौदहा बांध से तीन हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। बारिश बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिन लगातार झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


जिले से निकली यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। तीन दिन पूर्व कोटा बैराज से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी जनपद सीमा में प्रवेश कर चुका है। इससे नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक 98.64 मीटर मापा गया। वहीं, बेतवा का 98.15 मीटर रहा। हालांकि अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से 5-6 मीटर नीचे हैं।
विज्ञापन

मौदहा बांध के सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा ने बताया कि दोनों नदियों का जलस्तर घटने लगा है। जो खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। बचाव टीमें अलर्ट मोड पर हैं। बाढ़ से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात आठ एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जबकि ब्रहस्पतिवार को पांच एमएम बारिश हुई है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. शालिनी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान घने बादल रहेंगे और तूफान व बिजली चमकने एवं तेज सतही हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। 17 जुलाई को 11 एमएम, 18 जुलाई 22 एमएम, 19 जुलाई 26 एमएम व 20 जुलाई को चार एमएम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। किसान भाई ऐसे में खेतों की मेड़बंधी कर लें, ताकि वर्षा जल का संचय हो सके। बागवानी के लिए नए पौधे रोपित करने का सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed