फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yamuna drowns drown in river

यमुना नदी में नहाने गया अधेड़ डूबा

Sat, 05 May 2018 10:37 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Sat, 05 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Yamuna drowns drown in river
उमराहट घाट किनारे शव का पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में यमुना नदी में नहाने गए अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मछुवारों की मदद से शव को घाट से एक किमी दूर पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।             
विज्ञापन


मिश्रीपुर गांव निवासी गुड्डन यादव (47) पुत्र देवकरन शनिवार को सुबह नौ बजे बाइक से यमुना नदी नहाने के लिए उमराहट घाट गया था। यमुना में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। करीब तीन घंटे बाद घाट पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बाइक को खड़ा देख सूचना उसके परिजनों को दी। इस पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मल्लाहों की मदद से जाल डालकर गुड्डन की तलाश शुरू की। काफी देर बाद करीब एक किमी दूर पानी में उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक पुत्र है। घटना के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed