{"_id":"b241eaa883f632da20181d8703e3371f","slug":"worker-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कर्मी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी थाने के निसवारा मार्ग पर शनिवार रात एक संविदा कर्मी की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनाें ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कसबे के अतरौलिया गांव निवासी मुरलीधर वर्मा का छोटा पुत्र दयाशंकर उर्फ पिंटू (30) गल्लामंडी स्थित वेयर हाउस में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी के पद पर तैनात था। दयाशंकर की पनवाड़ी थाने के गरौली बैंदों गांव में ससुराल है। वहां उसकी पत्नी विनीता प्राइमरी विद्यालय में टीचर है। दयाशंकर बाइक से राठ और गरौली अप डाउन करता था।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दयाशंकर बस से पनवाड़ी पहुंचा। पनवाड़ी में रखी बाइक से वह ससुराल जा रहा था। रात करीब आठ बजे पनवाड़ी निसवारा मार्ग पर बाइक सवार की किसी जानवर से भिड़ंत हो गई। इसमें दयाशंकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हेलमेट न लगाने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। रात करीब 10 बजे जब वह ससुराल नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 11 बजे दयाशंकर का शव निसवारा मार्ग पर पड़ा मिला।