फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women voiced their concerns and received assurances of a resolution.

Hamirpur News: महिलाओं ने रखीं समस्याएं, मिला समाधान का भरोसा

Wed, 22 Jul 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women voiced their concerns and received assurances of a resolution.
फोटो22एचएएमपी 33- कलक्ट्रेट में शिकायतों को सुनती आयोग की सदस्य व अन्य अधिकारी। संवाद
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई के तहत शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित कुल 15 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें गिरवर गांव निवासी निर्दोष कुमारी ने बताया कि उसके पति की मौत वर्ष 2022 में हो गई थी। दो बच्चे हैं ससुरालीजन अब प्रताड़ित कर रहे हैं। रहने व खाने तक को नहीं दे रहे हैं। इस पर आयोग की सदस्य ने भरोसा दिया कि शासन की योजनाओं के तहत बच्चों की परवरिश की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने के निर्देश दिए। राठ क्षेत्र के गोहानी निवासी रोहिणी ने बताया कि गाटा संख्या 302 रकवा 0.58 गायत्री से खरीदा था। इसके बाद कब्जा भी ले लिया था। गांव के ही दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।छानी गांव निवासी सुमन देवी ने बताया कि जमीनी विवाद में जान से मारने की धमकी मिल रही हैं।
विज्ञापन


राठ के मुहल्ला अतरौलिया निवासी महिला कमलेश गुप्ता ने एक व्यक्ति पर जबरन एक लाख रुपये उधारी की मांग की जा रही है, जबकि उसने जिस व्यक्ति से पैसे लिए थे उसे दे दिए हैं। इसके अलावा जिनमें घरेलू हिंसा, आवासीय एवं भूमि विवाद तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े अन्य मामले भी आए। आयोग की सदस्य ने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार, अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed