फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women fought a riot, 14 wrestling matches took place

Hamirpur News: महिलाओं ने लड़ा दंगल, हुईं 14 कुश्तियां

Wed, 21 Aug 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Women fought a riot, 14 wrestling matches took place
बिवांर(हमीरपुर)। मुस्करा क्षेत्र के लोदीपुर-निवादा गांव में मंगलवार को पुरानी बाजार स्थल में महिलाओं के दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें हुई 14 कुश्तियों में महिलाओं ने अपना कौशल दिखाया। कजली विसर्जन के बाद यहां महिलाओं द्वारा कुश्ती लड़ने की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। निवादा गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक जगदीश जोशी और सुरेशचंद शुक्ल ने बताया कि रक्षाबंधन के अगले दिन गांव में महिलाओं के दंगल का आयोजन किया जाता है।
इसमें महिलाएं शाम को पहले बजरंगा तालाब में कजिलियां विसर्जन करतीं हैं और उसके बाद दंगल लगता है। इस बार दंगल में 14 कुश्तियां हुईं। इनमें पहली कुश्ती गिरजा देवी और रामदेवी के बीच हुई। इसमें रामदेवी विजेता बनीं।
विज्ञापन

रानी देवी और गत्तों सविता के बीच हुई कुश्ती में रानी देवी ने जीत दर्ज कराई। इसी तरह मनीषा पाल और खुशबू पाल के बीच हुई कुश्ती में मनीषा ने बाजी मारी। फूलमती और फूलारानी में फूलमती, मीरा और उमाकांती में मीरा ने कुश्ती जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में रेफरी की भूमिका अभिलाषा गुप्ता और पूजा गुप्ता ने निभाई। संचालन नेहा और मालती शुक्ला ने किया और कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान गिरजा देवी द्वारा कराया गया। जिसमें गांव के चौकीदार श्याम सिंह की भी विशेष भूमिका रही।

रेफरी अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि वह बीते पांच सालों से कार्यक्रम में रेफरी बन रहीं हैं। बताया कि यह परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। अंग्रेजों से लड़ने के लिए रानी लक्ष्मीबाई के आह्वान पर इसे शुरू किया गया था। इसके माध्यम से महिलाएं अपनी शक्ति का प्रदर्शन करतीं हैं। इसका मूल उद्देश्य यह है कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed