{"_id":"6aad81e70316fbf3f904895e","slug":"women-created-a-ruckus-at-the-liquor-shop-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145215-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिलाओं ने शराब ठेके पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिलाओं ने शराब ठेके पर किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो- 18 एचएएमपी 09- गोहांड में शराब की दुकान के बाहर खड़ी आक्रोशित महिलाएं। संवाद
= सेल्समैन को ताला लगाकर किया बंद
= बुधवार को शराब के लती श्रमिक ने फंदा लगाकर दी थी जान
फोटो- 18 एचएएमपी 09- गोहांड में शराब की दुकान के बाहर खड़ी आक्रोशित महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहांड (हमीरपुर)। श्रमिक ने शराब के नशे में बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंचकर हंगामा करते हुए सेल्समैन को ताला लगाकर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया है।
बता दें कि कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी हरिराम अनुरागी के बेटे चंद्रप्रकाश अनुरागी (40) ने टिनशेड के नीचे साड़ी से फंदा लगा लिया था। श्रमिक की आत्महत्या करने की जानकारी पर मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए मोहल्ले से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की थी। मोहल्ले की महिलाएं एकजुट होकर हाथ में लाठी डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गईं। महिलाओं को उग्र देख सेल्समैन कमरे के अंदर चला गया।
आक्रोशित महिलाओं ने गेट पर डंडे मारकर तोड़ने का प्रयास किया। गेट न टूटने पर महिलाओं ने बाहर से ताला लगाकर सेल्समैन को अंदर बंदकर जमकर नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया है। कमलेश कुमारी, शारदा, गीता, ललती, सीता आदि ने बताया कि जब से मोहल्ले में दुकान खुली है तब से लोग शराब पीने के लती हो गए। जिससे लड़ाई झगड़े के साथ ही आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने लगें है। थानाध्यक्ष जरिया मनोज पांडेय ने कहा कि सूचना मिली थी और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया है।