फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women attacked the police, a stampede broke out

पुलिस पर हमलावर हुईं महिलाएं, मची भगदड़ 17-13-37

Thu, 09 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women attacked the police, a stampede broke out
हमीरपुर। प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन

और भगदड़ मच गई। महिलाएं पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण सभी आठ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगा रहीं थी। इस दौरान दो घंटे जाम लगा रहा।
कांशीराम कॉलोनी निवासी नीलम ने कुछ महिलाओं के साथ बुधवार को सुबह 11.30 बजे लक्ष्मीबाई तिराहा के पास कालपी रोड पर जाम लगा दिया। वह पुलिस पर भाई की हत्या में नामजद रतिया, उनका पुत्र भोला, बहू लीला, बैजनाथ, पप्पू उनकी पत्नी संतो, सुनील उर्फ नीलू, व रनिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं। आरोप है कि नौ सितंबर को कोर्ट के आदेश पर पत्योरा निवासी छह लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस उन लोगों का बयान भी दर्ज कर चुकी है। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
इधर जाम की सूचना पर सीओ विवेक यादव, कोतवाल भरत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे के बाद भी जब महिलाएं सड़क से हटने को राजी नहीं हुईं तो पुलिस ने उठाने का प्रयास किया। इस पर महिलाएं लाठी, डंडे और ईंट लेकर पुलिस पर हमलावर हो गईं, इससे भगदड़ मच गई। पुलिस के दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर दोपहर डेढ़ बजे महिलाएं रोड से हटीं।
विज्ञापन

यह है मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी नीलम के भाई भूपेंद्र की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने के बाद 19 जुलाई को कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी। बिसरा जांच के लिए भेजा गया था। नीलम ने कुछ लोगों के खिलाफ भाई को जहर खिलाकर मारने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो अदालत ने छह सितंबर को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं किया। कोर्ट से रिमाइंडर आने के बाद 18 सितंबर को पुलिस ने पत्योरा निवासी आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद मृतक की बहन व पत्नी का बयान भी दर्ज कर चुकी है, लेकिन मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल भरत कुमार ने कहा कि अदालत के आदेश पर आरोपी पक्ष के एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ जहर खिलाकर हत्या करने का मामला दर्ज किया था। कहा सभी तो आरोपी नहीं हो सकते। मामले की जांच जारी है। इस घटना में जो भी आरोपी सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित महिलाओं के डंडे से घायल सिपाही।

पीड़ित महिलाओं के डंडे से घायल सिपाही।- फोटो : HAMIRPUR

शहर के कांशीराम कालोनी के बाहर कालपी मार्ग पर जाम स्थल में बैठी महिलाओं को समझाते सीओ विवेक यादव।

शहर के कांशीराम कालोनी के बाहर कालपी मार्ग पर जाम स्थल में बैठी महिलाओं को समझाते सीओ विवेक यादव।- फोटो : HAMIRPUR

जिला अस्पताल से आई बीमार वृद्धा को सहारा देकर ले जाती महिलाएं।

जिला अस्पताल से आई बीमार वृद्धा को सहारा देकर ले जाती महिलाएं।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed