फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman's body found in canal, murder suspected

Hamirpur News: नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal, murder suspected
सरीला(हमीरपुर)। जरिया थाना अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे नहर में शनिवार सुबह 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। वह नीले रंग का जींस पेंट व पीली टीशर्ट पहने हुए है। टी-शर्ट में आगे व पीछे ट्रस्ट नो वन लिखा है। गले में काले रंग के धागे में ताबीज पहनी है। दाहिने हाथ में मोर पंख का टैटू बना है। जबकि दाहिने हाथ की कलाई पर केआरजी लिखा है। शव की शिनाख्त के लिए उसे राठ स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

महिला का शव मिलने की सूचना पर एएसपी मनोज कुमार गुप्ता, सीओ राजकुमार पांडे व थानाध्यक्ष मयंक चंदेल के अलावा फाॅरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की हत्या कर शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से नहर में फेंकें जाने की आशंका जताई जा रही है। सीओ राजुकमार पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। दरिंदगी के बाद महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

फिलहाल इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि मौके पर पहचान संबंधी कोई कागजात व मोबाइल नहीं मिला है। वह शादीशुदा है। एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की जा रही है। शरीर पर कोई चोट के निशान प्रतीत नहीं हो रहे हैं। ऐसे में महिला से जोर जबरदस्ती की बात प्रथम दृष्टया प्रतीत नहीं हो रही। गिरने के कारण पैर में धमक लगने से एक पैर पीछे को होकर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed