{"_id":"12075debe50d8c757d3693971af7ec82","slug":"woman-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने में महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा से
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायर करना शुरू कर दिया। जिससे बीचबचाव कर रही आरोपी की पत्नी को
ही गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने ताबड़तोड़ कई फायर
झोंके। जिससे गुटखा लेने आए युवक व उसकी बहन घायल हो गई। पुलिस ने घायलों
को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी सगे भाइयों को गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार छोटे व महादेव निषाद सगे भाई है और वह अपने घर के पास ही दुकान के पास दारू में धुत गाली गलौज कर रहे थे। तभी गांव के राजाराम कड़ेरे का पुत्र राजू उर्फ बऊआ गुटखा लेना आया। उसे देखते ही दोनों भाइयों ने गाली गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर छोटे ने लाठी से उस पर हमला कर दिया।
जब उसकी लाठी राजू ने छीन ली तो छोटे घर से तमंचा ले आया। छोटे ने राजू उर्फ बऊआ पर फायर करना चाहा तभी उसकी पत्नी शीला आ गई और बीचबचाव करने की नीयत से पति से तमंचा छीनने का प्रयास करने लगी। तभी अचानक तमंचे से फायर हो गया और गोली शीला के लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई।
इसके बावजूद छोटे ने ताबड़ तोड़ कई फायर कर दिए। इसकी चपेट में राजू (18) व उसकी बहन ममता (16) को भी गोली लग गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को छानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शीला (35) को मृत घोषित कर दिया।
जबकि गंभीर रूप से घायल भाई बहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने हमलावर छोटे व महादेव को गिरफ्तार कर तमंचा भी बरामद कर लिया। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए।