{"_id":"61fec509425af9682b715286","slug":"woman-killed-in-bus-collision-three-injured-hamirpur-news-knp679064969","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। पनवाड़ी मार्ग पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार मासूम बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि भरवारा गांव में उनकी मौसेरी भाभी की मौत हो गई थी। गमी में शामिल होने उनके छोटे भाई भरत कुमार की पत्नी जानकी (26), बहर गांव निवासी बहनोई हेमेंद्र कुमार (30), हेमेंद्र की पत्नी कमलेश (28) व पुत्र अभिराज (3) बाइक से भरवारा जा रहे थे। पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर गांव के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार जानकी की मौके पर मौत हो गई। वहीं हेमेंद्र, कमलेश व अभिराज घायल हुए। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया। सीएचसी से गंभीर हालत में अभिराज व हेमेंद्र को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया है।
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।