{"_id":"68ffc07775c2eb9a2305a7c7","slug":"woman-killed-four-labourers-injured-as-tractor-trolley-loaded-with-gravel-overturns-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-131829-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मौरंग भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से महिला की मौत, चार मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मौरंग भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से महिला की मौत, चार मजदूर घायल
Tue, 28 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। मझगवां थानाक्षेत्र के गढ़हर घाट से खनन कर मौरंग ले जाते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से महिला मजदूर की दबने से मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार चार मजदूरों को चोटें आईं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की जानकारी में धसान नदी के गढ़हर घाट से मौरंग का अवैध खनन होता है।
मझगवां थाना क्षेत्र के गढ़हर गांव निवासी मनोज निषाद ने बताया कि उनकी चाची शिवरानी (35) मजदूरी करतीं थीं। रविवार रात अमरपुरा गांव निवासी शिव कुमार पाल व्यक्ति गढ़हर घाट से ट्रैक्टर-ट्राॅली में मौरंग भरने के लिए साथ ले गया था। गांव की विमला, शिवरानी, रामप्रसाद व अजय भी मजदूरी करने गए। रात 11 बजे मौरंग भरकर ट्रैक्टर पर बैठकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर गांव का नीलू चला रहा था। चढ़ाई पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राॅली समेत पलट गया। इसके नीचे दबने से शिवरानी की मौके पर ही मौत हो गई। विमला, शिवरानी, राम प्रसाद व अजय मामूली रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रमिक की मौत पर बेटी भूरी, रेशमा, बेटा नीलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने के एक आरक्षी की शह पर शाम होते ही धसान नदी के गढ़हर घाट से रात में मौरंग का अवैध खनन होता है। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि कभी कभार ग्रामीण अपने प्रयोग के लिए चोरी छिपे मौरंग ले जाते हैं। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।