{"_id":"6716b4b6e7d9588f5b0e78c4","slug":"woman-hangs-herself-over-dispute-over-giving-up-gutkha-to-her-husband-dies-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-116482-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पति से गुटखा छोड़ने के विवाद में महिला ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पति से गुटखा छोड़ने के विवाद में महिला ने लगाया फंदा, मौत
Tue, 22 Oct 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर गांव में करवा चौथ के दिन पति से पान मसाला खाने के विवाद के बाद रविवार रात महिला सारिका (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ ने घनश्याम सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया है।
फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के धमना खुर्द गांव निवासी प्रेमप्रकाश ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी सारिका की शादी 2021 में जलालपुर गांव में उसके सगे भांजे सुलभ के साथ हुई थी। सुलभ गुटखा खाता था। रविवार को बेटी व दामाद दोनों राठ कस्बे में खरीदारी करने गए थे। निर्जला व्रत रखने के बाद उसने सुलभ से पान मसाला (गुटखा) छोड़ने की बात कही थी।
इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रात में पूजा करने के बाद वह बेडरूम में सो गई थी। पति बरामदे में सो गया। रात में बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।