{"_id":"68ed442bc4410fea9d0de785","slug":"woman-dies-of-electrocution-murder-charge-filed-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-131336-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला की करंट से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला की करंट से मौत, हत्या का आरोप
Mon, 13 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिवांर। थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी महिला की सोमवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। बेटे ने पिता पर मां से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं, घर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
निवादा निवासी दिलीप पाठक ने बताया कि उसकी पत्नी नीलम (45) सोमवार सुबह रोज की तरह घर की सफाई कर रही थी। उसी दौरान जमीन पर रखा फर्राटा पंखा उठाकर हटाने लगी। इससे उसे करंट लग गया। उसे छानी सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जिला अस्पताल में इलाज के पहले ही उसकी मौत हो गई। बेटे अंशू ने पिता पर मां के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार मां की मौत के बाद पुत्र ने पिता के साथ मारपीट भी की। नीलम के मायके वालों ने भी वहां पहुंच हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि पति उसे अच्छी तरह नहीं रखता था और हत्या करके उसे करंट लगने का रूप दिया गया।
थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि पति के द्वारा करंट लगने की फौती सूचना दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद अगर कोई अन्य तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।