फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman dies after falling from roof on Karwa Chauth night

Hamirpur News: करवा चौथ की रात छत से गिरकर महिला की मौत

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof on Karwa Chauth night
फोटो 30 एचएएमपी 29- मृतका आरती की फाइल फोटो। परिजन
हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के रुरीपारा गांव में करवा चौथ की रात छत से गिरकर आरती (30) की मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि आरती चांद देखने के लिए छत पर गई थी, जहां से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने घटना को संदिग्ध बताते हुए धक्का दिए जाने की आशंका जताई है। शुक्रवार को शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

रूरीपारा निवासी नीतेश द्विवेदी की बिवांर कस्बा निवासी आरती से 11 मार्च 2019 को शादी हुई थी। नीतेश खेती-किसानी करता है। आरती के माता-पिता और सास-ससुर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दंपती का छह साल का बेटा है परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर में आरती की जेठानी और उनकी बहू मौजूद थी। आरती के भाई रवि ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की अपने जेठ अशोक और जेठानी से पहले भी अनबन होती थी। करीब 15 दिन पहले भी विवाद हुआ था। आरोप है कि घर के कामकाज को लेकर आरती पर दबाव बनाया जाता था। परिजनों ने उसकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया है।
विज्ञापन

रवि के मुताबिक, घटना से एक-दो दिन पहले आरती ने अपनी चचेरी बहन प्रांशी से फोन पर बात की थी। उस समय वह रो रही थी। प्रांशी ने रोने की वजह पूछी तो आरती ने कुछ नहीं बताया और फोन बंद हो गया। बताया कि आरती के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था। गुरुवार रात करीब 10 से 10:15 बजे के बीच आरती के छत से गिरने की घटना हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को डॉ. विपिन कुमार और डॉ. ब्रह्म प्रकाश के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शुरुआती जानकारी में जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर और सिर के पिछले हिस्से में चोट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललपुरा थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के अनुसार, आरती करवा चौथ की पूजा के लिए छत पर गई थी और गिरने से उसकी मौत हो गई। छत पर रेलिंग नहीं होने की बात भी सामने आई है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले हुए कथित विवाद के संबंध में पुलिस के पास पहले से कोई शिकायत नहीं थी। मायके पक्ष से लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed