फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman died after delivery due to anemia

Hamirpur News: खून की कमी के चलते हुई प्रसव के बाद महिला की मौत

Tue, 06 Jun 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman died after delivery due to anemia
हमीरपुर। सोमवार रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौथिया में प्रसव दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। जिस पर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने नाराजगी जताई। जिस पर रात में ही दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें खून की कमी होने से मौत होने का कारण सामने आया है।
विज्ञापन

थाना ललपुरा के मोराकांदर गांव निवासी मनी (23) पत्नी बरकत अली को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। पहला बच्चा होने के कारण परिजन उसे गांव की आशा बहू के साथ पौथिया गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां रात आठ बजे करीब मनी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। जिस पर स्टॉफ ने प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही प्रसूता की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पौथिया अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि मृत अवस्था में मनी को रेफर किया गया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए डॉ. संदीप पाल व डॉ. महेंद्र का पैनल गठित करा महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें प्रसव होने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से खून की कमी होने से महिला की मौत का कारण बताया गया है। सीएमओ डॉ. रामअवतार ने बताया कि मामले में परिजनों द्वारा लापरवाही संबंधी कोई शिकायत उन्हें नहीं दी गई है। यदि कोई लापरवाही की बात है तो शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed