फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman burnt effigy of in-laws on Dussehra

Hamirpur News: महिला ने दशहरे पर फूंका ससुरालियों का पुतला

Mon, 14 Oct 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt effigy of in-laws on Dussehra
हमीरपुर (मुस्कुरा)। कस्बे का नाम मुस्कुरा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी लोगों के जीवन में इतनी खुशियां हैं कि लोग मुस्कुराते रहते हैं। इसी कस्बे में ब्याही गई एक महिला।
विज्ञापन

इनके नाम का मतलब है-प्रेम से भरा हुआ सुंदर व्यक्तित्व। लेकिन महिला के जीवन में प्रेम नहीं है। वह अपने पति की बेवफाई से दुखी हैं। एक दो साल से नहीं, पूरे 14 सालों से वह यह गम सह रही हैं। यही वजह रही कि शनिवार को दशहरे पर जब लोग रावण और उसके परिवार का पुतला दहन कर रहे थे, तब महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ननद का फोटो पुतले पर लगाकर फूंक दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि शादी के 14 साल बीतने के बाद भी उनका पति दूसरी महिला के साथ लिव इन में रह रहा है। ससुराल वाले भी पति का साथ दे रहे हैं। यही वजह है कि वह पति को रावण तो उनके माता-पिता और बहन को रावण के परिवार का सदस्य मानती हैं। इसलिए इस दशहरे पर सभी का पुतला दहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताती हैं कि उनकी शादी 14 साल पहले हुई थी। पति का संबंध पहले से ही उसकी बहन की सहेली से चल रहा था। इसके चलते पति उसे घर पर छोड़कर उस लड़की के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। जब उसे मामले की जानकारी हुई तो उसने विरोध करना शुरू किया, लेकिन सास, ससुर व ननद के कारण वह द-दर भटक रही है।

महिला का कहना है कि भगवान श्रीराम का वनवास तो 14 सालों में खत्म हो गया था, लेकिन उसका वनवास खत्म नहीं हुआ है। उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed