फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Whole family went to the farm, cash and jewelry stolen from home

सूना घर पाकर चोर ले उड़े नकदी व गहने

Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Whole family went to the farm, cash and jewelry stolen from home
गहरौली। गांव के एक घर से चोरों ने करीब छह ताले तोड़कर नकदी, जेवर व पीतल के सामान चुरा लिए। पूरा परिवार फसल की थ्रेसरिंग कराने के लिए खेत गया था। पीड़ित ने पड़ोसी पर चोरी का शक जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के क्वाट मोहाल निवासी खेमचंद राजपूत ने बताया कि जून माह में पुत्री की शादी करनी है। उसी के लिए जेवर और रुपये रखे थे। सोमवार रात फसल की थ्रेसरिंग कराने के लिए खेत में पूरे परिवार के साथ गए थे, उसी समय घर में चोर घुस गए। कमरों व बक्सों के छह ताले तोड़कर 16 हजार रुपये नकदी, 10 हजार रुपये कीमत के चांदी और सोने के गहने, पीतल के आठ बरात व मटकिया शहद चुरा ले गए। सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। बताया कि मंगलवार को थाने में तहरीर दी थी लेकिन दिन भर पुलिस जांच के लिए नहीं आई। पीड़ित ने पड़ोसी पर चोरी की आशंका जाहिर कर प्रार्थना पत्र में नाम दर्ज कराया। इस मामले में मुस्करा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर जांच करा रहे हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed