{"_id":"6784030daad1fb65900591d4","slug":"when-her-father-asked-her-to-study-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-119808-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पिता ने पढ़ने के लिए कहा तो किशोरी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पिता ने पढ़ने के लिए कहा तो किशोरी ने लगाया फंदा
Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
राखी निषाद का फाइल फोटो।
- फोटो : राखी निषाद का फाइल फोटो।
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के पत्योरा ग्राम पंचायत में एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी को उसके पिता ने पढ़ने के लिए कहा था। इससे किशोरी नाराज थी।
मजरा मुच्छीताला निवासी रतिराम निषाद ने बताया कि उसकी बेटी राखी निषाद (13) ने बीते शनिवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब वह लोग जगे तो उसको फंदे पर लटका देखा।
इसके बाद किशोरी के पिता ने पत्योरा चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतका के पिता रतीराम ने बताया कि उन्होंने बीती शाम को बेटी से पढ़ाई करने को कहा था। इस बात से वह नाराज हो गई थी।
विज्ञापन
बताया कि जब घर के लोग सो गए, इसके बाद पुत्री ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी इंचार्ज भानू प्रताप ने बताया कि किशोरी के फंदा लगाने की वजह पिता की डांट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।