फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Were found in 40 cancer symptoms

40 में पाए गए कैंसर के लक्षण

Thu, 02 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Were found in 40 cancer symptoms
कैंसर की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : Amar ujala

जेसीआई के तत्वावधान में रामनारायण गुप्त की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें 40 में कैंसर के लक्षण पाए गए। 10 मरीजों में गुटका खाने से कैंसर के लक्षण पाए गए। जिन मरीजों में कैंसर के लक्षण पाए गए उन्हें ग्वालियर का पास दे दिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को पुराने सरकारी अस्पताल पर जेसीआई द्वारा नि:शुल्क कैंसर शिविर लगाया गया। जिसमें कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर के डायरेक्टर डा. बीआर श्रीवास्तव एवं उनकी सहयोगी टीम महिला कैंसर रोग विशेषज्ञ, डा. मोनिका दीवान,  नाक, कान और गला विशेषज्ञ डा. ईएनटी अग्रवाल, जनरल सर्जन कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. जीएस गुप्ता ने मरीजों की जांच की। शिविर में 200 मरीजों के रजिस्ट्रेशन हुए। जिनमें 40 में कैं सर के लक्षण पाए गए। मरीजों को पास देकर ग्वालियर बुलाया गया है।
विज्ञापन


10 मरीजों में गुटखा खाने से कैंसर के लक्षण मिले। शिविर के दौरान जेसीज अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह, नवीन बुधौलिया, अमरजीत अरोरा, हरीकिशुन राजपूत, दीपक पुरवार, मोहम्मद अनवार, प्रियंका द्विवेदी, अभय खरे, केजी अग्रवाल, धर्मेंद्र कोष्ठा, रविंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल पुरवार, प्रमोद सर्राफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed