फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Welcome to Atal Path of Hamirpur...

हमीरपुर: हमीरपुर के अटल पथ में आपका स्वागत है...

Mon, 20 Feb 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Atal Path of Hamirpur...
हमीरपुर। जनपद की स्थापना के वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में वर्ष भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में नगर पालिका हमीरपुर द्वारा निर्मित जजी आवास के सामने इंटरलॉकिंग से फुटपाथ एवं सुंदरीकरण कार्यका लोकार्पण जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण व एसपी शुभम पटेल की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से किया गया। वहीं यमुना पथ पर यमुना आरती का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बटन दबाकर अटल पथ का लोकार्पण किया। कहा कि अटल पथ हमीरपुर शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाएगा । इसके बाद उन्होंने परिसर में सजावटी पौधों को रोपित किया। अटल पथ में सेल्फी प्वाइंट , फाउंटेन सहित अन्य सजावटी कार्य कराए गए हैं। अटल पथ में निखरता हमीरपुर, संवरता हमाओ हमीरपुर का उद्बोधन इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है। इस मौके पर एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव , एसडीएम सदर रविंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर , ईओ अनुपम शुक्ला , राजेंद्र वीर सिंह चौहान व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed