{"_id":"6920b4dc4204ca32c30de8a4","slug":"waterlogging-due-to-encroachment-on-the-drain-revenue-officials-are-returning-hamirpur-news-c-225-1-mah1002-119969-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नाले पर अतिक्रमण से जलभराव, लौट रहे राजस्व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नाले पर अतिक्रमण से जलभराव, लौट रहे राजस्व अधिकारी
Sat, 22 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बरायं गांव में वर्षों पुराने नाले पर दबंग ने मकान और शौचालय का निर्माण करा लिया। जलनिकासी न होने से बस्ती में जलभराव हो रहा है। नायब तहसीलदार व पुलिस की टीमें दो दिन से समस्या के निराकरण के लिए गांव के चक्कर लगा रही हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला है। मकान बनाने वाला दबंग मकान में ताला डालकर गायब हो गया है।
ब्लॉक चरखारी के ग्राम बरायं में मुख्य मार्ग के किनारे एक नाला है। इसमें गांव के एक दबंग ने मकान और शौचालय बना लिया है। नाला बंद हो जाने से गांव में जलभराव होने लगा तो ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब सड़क पर निकलना ही मुश्किल हो गया तो बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच अवैध निर्माण करने वाला दबंग मकान में ताला डालकर भाग गया। इससे प्रशासनिक अधिकारी परेशान हो गए। उन्हें मकान निर्माण संबंधी दस्तावेज नहीं मिल सके। इसलिए तात्कालिक राहत के लिए पंप लगाकर जल निकासी शुरू कराई गई। शुक्रवार को भी नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे लेकिन अतिक्रमण करने वाला दबंग नहीं मिला। नायाब तहसीलदार का कहना है कि अभी पानी की निकासी के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।