फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water level of Birma River rises; seven gates of Maudaha Dam opened.

Hamirpur News: बिरमा नदी का जलस्तर बढ़ा, मौदहा बांध के सात फाटक खोले

Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Water level of Birma River rises; seven gates of Maudaha Dam opened.
फोटो 25 एचएएमपी 05- मौदहा बांध से बिरमा नदी में छोड़ा जा रहा पानी। संवाद
मुस्करा (हमीरपुर)। लगातार हो रही बारिश से बिरमा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण छानी गांव के पास स्थित मौदहा बांध लबालब हो गया है। जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने से पहले ही सिंचाई विभाग ने जल निकासी शुरू कर दी। बांध के सात फाटक खोलकर करीब 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है जिसकी शुरुआत सोमवार से कर दी गई है।
विज्ञापन

मौदहा बांध की अवर अभियंता सपना ने बताया कि पिछले 15 दिनों से हो रही बारिश के चलते बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आसपास के गुंदेला, छोटी छानी, कुड़ार, सरसेंडा, बिंहुनी आदि गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है। फाटक खोलते समय सायरन बजाकर ग्रामीणों और नदी किनारे जाने वाले लोगों को चेतावनी दी जा रही है। बताया कि अब तक करीब 1,500 क्यूसेक पानी बांध से छोड़ा जा चुका है। इतना ही पानी और निकाला जाना बाकी है। इसके बाद फाटकों को बंद कर दिया जाएगा। जलस्तर दोबारा बढ़ने पर बिरमा नदी में फिर पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अवर अभियंता के अनुसार, मई और जून में सिंचाई विभाग के तकनीकी दल ने बांध और फाटकों की मरम्मत कर टेस्टिंग की थी। टेस्टिंग के दौरान पांचवें नंबर के फाटक में तकनीकी समस्या को भी ठीक कर दिया गया है। वर्तमान में सभी फाटक और उपकरण सुचारु रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में बांध के गेटों को लेकर गलत तरह की अफवाहें लोग फैला रहे हैं जोकि निराधार हैं। बांध पूरी तरह से सुरक्षित, सारे उपकरण और बांध के गेट सही तरह से काम कर रहे हैं। - सपना, अवर अभियंता मौदहा बांध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed