फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water level of Betwa and Yamuna increased by two to three meters

Hamirpur News: दो से तीन मीटर बढ़ा बेतवा और यमुना का जलस्तर

Tue, 27 Aug 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Water level of Betwa and Yamuna increased by two to three meters
हमीरपुर। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर से बेतवा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

माताटीला व लहचूरा डैम से 24 घंटे में 3.54 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर 2.62 मीटर व बेतवा का 3.28 मीटर बढ़ गया है। ॉ
वहीं मूसलाधार बारिश के चलते कच्चे घर गिर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कीचड़ व जलभराव से परेशान हैं। सोमवार सुबह आठ बजे माताटीला डैम से 223584 लाख क्यूसेक व लहचूरा से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
वहीं मंगलवार सुबह आठ बजे माताटीला से 71800 क्यूसेक व लहचूरा से 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना 97.24 मीटर व बेतवा 98.06 मीटर पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करनपाल गंगवार ने बताया कि फिलहाल अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से छह मीटर से नीचे प्रवाहित हो रही हैं। सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सीजन में जिले में अब तक कुल 758 मिलीमीटर बारिश हुई है।

बारिश से गिरा कच्चा घर
सरीला। क्षेत्र के करियारी गांव में अधिक बारिश के कारण किसान का कच्चा मकान गिर गया। इससे घर गृहस्थी का सामान व गल्ला मलबे में दब गया। पीड़ित किसान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उस समय घर में कोई नहीं था।

बताया कि करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पीड़ित किसान ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed