फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water ATM dry, toilets reeking... stairs turned into a spittoon.

Hamirpur News: वाटर एटीएम सूखा, शाैचालय में सड़ांध... पीकदान बनीं सीढ़ियां

Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water ATM dry, toilets reeking... stairs turned into a spittoon.
फोटो 24 एचएएमपी 03- बस अड्डा परिसर की सीढि़यों पर बना पीकदान। संवाद
हमीरपुर। शहर स्थित बस अड्डा परिसर की सीढ़ियां स्टाफ कर्मचारियों व यात्रियों के लिए पीकदान बन गई हैं। परिसर में लगा वाटर एटीएम कई दिनों से सूखा पड़ा है। परिसर में जलभराव है। वहीं शाैचालय से भीषण दुर्गंध उठ रही है। बसों की भी नियमित साफ-सफाई न होने से सीटों के नीचे कचरा जमा मिला। बीते 24 घंटे में 11 बसों का संचालन ठप रहा। बस अड्डे में महीनों से साफ-सफाई न होने से दुर्गंध के कारण यात्रियों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने शहर स्थित बस अड्डा की पड़ताल की जहां यात्री सुविधाएं बदहाल मिलीं। परिसर में गंदे पानी का भराव व कीचड़ मिला। परिसर की सीढ़ियां पीकदान बन गई हैं। सीढि़यों पर जमी गंदगी लोगों को विचलित करती है। परिसर के पीछे लगा वाटर एटीएम भी सूखा मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा, जैसे महीनों से ये बंद हो। हमीरपुर से पत्योरा को जाने वाली बस कचरा से भरी मिली। वहीं पुरुष व महिला शाैचालय गंदगी से पटे मिले। नियमित साफ-सफाई न होने से भीषण दुर्गंध निकल रही थी।
विज्ञापन


81 का बेड़ा, 16 बसों की समय सीमा पूरी
डिपो में 81 बसों का बेड़ा है। इनमें 16 बसें अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। नीलामी प्रक्रिया में कुल 15 बसें लगी हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में तीन बसें व जनपद कार्यालय में पांच बसें मरम्मत के लिए गई हैं। तीन बसें स्पेयर में हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 11 बसें चालकों के अवकाश में जाने के कारण खड़ी रहीं। ऐसे में लंबी रूटों पर एक-दो सेवाएं संचालित की जा रही हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को लंबा इंतजार पड़ता है। फोटो न छपने की शर्त पर महिला यात्री गुड़िया ने बताया कि उसे पानीपत जाना है लेकिन यहां से कोई बस नहीं है। दिल्ली के लिए भी अभी कोई बस नहीं है। वह बीते एक घंटे से बस का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे रूटों पर बसों की स्थिति
मार्ग - बस संख्या
हमीरपुर वाया दिल्ली - 07
हमीरपुर वाया बनारस - 01
हमीरपुर वाया प्रयागराज - 01
हमीरपुर वाया गोरखपुर - 06
हमीरपुर वाया मथुरा - 02
हमीरपुर वाया छतरपुर - 01
हमीरपुर वाया सागर - 01
हमीरपुर वाया नौगांव - 01

हमीरपुर वाया कानपुर - 04
बस अड्डा परिसर के निर्माण के लिए बजट स्वीकृति हो गया है। जल्द ही भवन टूटना है। अगले माह तक वर्कशॉप भी कुछेछा स्थानांतरित हो जाएगा। पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। -आरपी साहू, एआरएम हमीरपुर

फोटो 24 एचएएमपी 03- बस अड्डा परिसर की सीढि़यों पर बना पीकदान। संवाद

फोटो 24 एचएएमपी 03- बस अड्डा परिसर की सीढि़यों पर बना पीकदान। संवाद

फोटो 24 एचएएमपी 03- बस अड्डा परिसर की सीढि़यों पर बना पीकदान। संवाद

फोटो 24 एचएएमपी 03- बस अड्डा परिसर की सीढि़यों पर बना पीकदान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed