{"_id":"e5b5bd3b2886ded806776b6bbff33b5d","slug":"warning-to-die-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद पर जान से मारने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत झलाण में जमीनी विवाद को लेकर आपसी कहासुनी हो गई है। बाप- बेटे ने एक व्यक्ति से गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवतार सिंह पुत्र जौला राम निवासी झलाण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे वह नादौन कस्बा से वापस घर पहुंचा तो परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार और उसके बेटे रविदत्त ने उनकी पशुशाला के पास बनी पक्की नाली को उखाड़ दिया है जब उसके पिता ने उनके नाली खोदने का कारण पूछा तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अवतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। उधर, एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन