{"_id":"67a25553a74701679d05e895","slug":"voting-for-gram-panchayat-members-and-bdc-posts-on-19th-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-120656-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ग्राम पंचायत सदस्यों व बीडीसी पद के लिए मतदान 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ग्राम पंचायत सदस्यों व बीडीसी पद के लिए मतदान 19 को
Tue, 04 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में छह ग्राम पंचायतों में 14 ग्राम पंचायत सदस्यों व एक बीडीसी का पद वर्षों से रिक्त हैं। इनके उपचुनाव कराने के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिक्त पड़े पदों के चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों में आगामी 19 फरवरी को मतदान डाले जाएंगे।
डीएम घनश्याम मीना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों के सदस्य पद के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराए जाने के निर्देश मिल गए हैं। इनमें सुमेरपुर क्षेत्र के अतरैया ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। जिसे अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
इसमें वार्ड तीन से 13 तक के 2082 मतदाता वोट डालेंगे। इसी प्रकार कुरारा के भौली डांडा ग्राम पंचायत में सदस्यों के 10 पद रिक्त हैं।
इनमें वार्ड संख्या एक व दो अनारक्षित, तीन में महिला, चार में अनुसूचित जाति महिला, पांच में अन्य पिछड़ा वर्ग, छह व सात अनारक्षित, आठ में महिला, 11 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व वार्ड 12 अनारक्षित है। इसी प्रकार सुमेरपुर क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग में वार्ड सात में अनुसूचित जाति महिला व बांक में वार्ड छह में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। मौदहा के उरदना ग्राम पंचायत में वार्ड दो में अनुसूचित जाति व गोहांड के जराखर में वार्ड 10 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।