फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Video of secretary demanding money for making birth certificate goes viral

Hamirpur News: जन्म प्रमाण पत्र बनाने को सचिव द्वारा रुपये मांगने का वीडियो वायरल

Sun, 12 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Video of secretary demanding money for making birth certificate goes viral
कुरारा। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय मे सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रुपये कि मांग करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुुष्टि नहीं करता। क्षेत्र के जल्ला गांव मे तैनात सचिव के ऊपर गांव निवासी अभिषेक ने रुपये मांगने का आरोप लगा वीडियो सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया। इसमें बताया कि बीते 10 अक्टूतूबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी भतीजी कल्पना का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया। जहां सचिव से बनवाने को कहा तो उन्होंने सहयोगी को 100 रुपए देने को कहा। इस पर उन्होंने जरूरी काम के चलते रुपये दे दिए। साथ ही विरोध भी किया, लेकिन उसे सचिव ने भगा दिया। फोन पर सचिव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। मामले में लोगों के तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर आ रहे। इसमें लोग उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed