फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   VHP protested against the terrorist attack in Pahalgam

Hamirpur News: विहिप ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
VHP protested against the terrorist attack in Pahalgam
सुमेरपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : सुमेरपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।संवाद
भरुआ सुमेरपुर/ राठ। विश्व हिंदू परिषद ने पहलगाम घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया और आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम छह बजे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडे के नेतृत्व में पहलगाम आतंकवादी घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया और कस्बे की बस स्टैंड में पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ उसका पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर केके द्विवेदी, प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र, उपाध्यक्ष पंकज,मंत्री कुलदीप मिश्रा, सह संयोजक शिवम, मीनू तिवारी, बजरंग दल के नैतिक सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

राठ संवाद के अनुसार- शहीद स्मारक से पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचे। जहां पाकिस्तान का पुतला व झंडा जलाया। जिला सहमंत्री अजय हिंगवासिया, जिला संयोजक सचिन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, हिंदू युवा संगठन के बृजेश खरे, राजनारायण गोस्वामी, दीपेंद्र परिहार, शनि साहू आदि रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पं. परमानंद चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed