{"_id":"680bdbbe22f651392204f03b","slug":"vhp-protested-against-the-terrorist-attack-in-pahalgam-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-123716-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: इंजीनियर बनना चाहते हैं टॉपर दीपांशु कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: इंजीनियर बनना चाहते हैं टॉपर दीपांशु कौशिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बुढ़ेरा गांव निवासी साधारण किसान राजकुमार कौशिक के बेटे दीपांशु कौशिक ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दीपांशु चित्रगुप्त इंटर काॅलेज राठ के छात्र हैं। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।
राजकुमार कौशिक ने बताया अपने दो बेटों की पढ़ाई के लिए गांव छोड़ दिया और कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ले में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। अपने बेटों दीपांशु व देव कौशिक का चित्रगुप्त इंटर काॅलेज में पढ़ाया। प्रदेश टॉपर बने दीपांशु ने बताया कि हाईस्कूल 95 प्रतिशत अंकों से किया था। इसमें उन्हें लैपटॉप मिला था। इसके बाद उनके अंदर टॉपर बनने की ललक जगी। लैपटॉप पर इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई की। बताया कि दिन में 12 घंटे पढ़ाई करते थे। वहीं परीक्षा के समय 20 घंटे की पढ़ाई से यह सफलता पाई है। इस समय घर से ही आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना इंजीनियर बनने का है। मां रचना गृहिणी हैं। वहीं छोटा भाई देव हाईस्कूल का छात्र है। दीपांशु ने कहा मोबाइल व लैपटॉप का प्रयोग सदुपयोग के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय नहीं गंवाना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इंजीनियर बन करना है देश की सेवा
भरुआ सुमेरपुर। हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाले पारा रैपुरा के मूल निवासी छात्र ज्ञान सिंह ने इंजीनियर बनने की इच्छा जताई है। उसने बताया कि उसने कोचिंग नहीं ज्वाइन की है। माता-पिता का मार्गदर्शन गुरुजनों के ज्ञान से यह सफलता मिली है। कहा कि उसे यू ट्यूब चैनल लर्न एंड शेयर से काफी सहयोग मिला है। बताया कि परीक्षा पैटर्न ठीक था। जो कोर्स में पढ़ा उसी से सवाल पूछे गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डाॅक्टर बनना चाहती हैं आस्था
हमीरपुर। इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाने वाली मुख्यालय के जीजीआईसी की छात्रा आस्था त्रिपाठी के अनुसार पढ़ाई का समय निर्धारण करने के बजाय पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य बना सफलता पाई। बताया कि उन्होंने एक टॉपिक को खत्म करने का लक्ष्य बनाया जब तक वह पूरा नहीं हुआ तब तक पढ़ाई जारी रखी। टेलीविजन से दूरी रखी लेकिन मोबाइल से पढ़ाई संबंधित जानकारियां प्राप्त की। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। पढ़ाई को लेकर माता पिता के सहयोग के चलते कभी कोई परेशानी नहीं हुई। वह डॉक्टर बनना चाहती है।
-- -- -- -- -- -- -- -
छात्राओं ने कहा आईएएस बनना है सपना
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में संचालित केपी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की परीक्षा में छठवां एवं नौंवा स्थान पाने वाली खुशी एवं स्नेह मांझी ने कहा कि उनका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। इस दिशा में वह अपनी आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही है। हाईस्कूल परीक्षा में मिली इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ सभी गुरुजनों का है।
डॉक्टर बनकर देश की सेवा का है सपना
भरुआ सुमेरपुर। जिले में दूसरा स्थान पाने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि वह सफलता का श्रेय अपने मामा महेश कुमार को देना चाहते हैं। वह फतेहपुर के रहने वाले हैं। मेरे पिता प्रदीप कुमार किराने की दुकान गांव में किए हुए हैं और माता जी घर पर ही गांव के लोगों के कपड़े सिलती हैं। वह अपने मामा के यहां सुमेरपुर में रहकर श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरपुर में पढ़ाई करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रवीण कुमार ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं और गरीब लोगों को फ्री में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना चाहते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इंजीनियर बनने की कर रहे तैयारी
भरुआ सुमेरपुर। श्री रोटीराम महाराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ शुभम प्रजापति ने हाई स्कूल परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान है। उसने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनना है। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा है। उसने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ काॅलेज के गुरुजनों को देते हुए कहा कि इन्हीं के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है।
-