{"_id":"698b86046d68335add093623","slug":"ups-failure-disrupts-sbi-operations-customers-return-home-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-135952-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यूपीएस में खराबी से एसबीआई का काम काज, लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यूपीएस में खराबी से एसबीआई का काम काज, लौटे उपभोक्ता
Wed, 11 Feb 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो10एचएएमपी 14- बैंक परिसर में बैठे खाता धारक। संवाद
हमीरपुर। शहर की भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) मुख्य शाखा में मंगलवार को यूपीएस में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा। बैंकिंग सेवाएं बाधित होने से लेनदेन के लिए पहुंचे खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मैकेनिक सिस्टम में आई कमी को दूर करने के लिए प्रयास करते रहे। लेनदेन न होने से कई उपभोक्ता लौट गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की जब सुबह बैंक खुली तो उस वक्त नेटवर्क की समस्या थी। सर्वर की वजह से लॉगिन लेट हुआ। इसके बाद यूपीएस में तकनीकी कमी आ गई। इनपुट और आउटपुट दोनों ही सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते सभी कंप्यूटर बंद हो गए और सेवाएं ठप हो गईं। नकद जमा-निकासी, पासबुक प्रिंटिंग, खाता संबंधित अपडेट और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य नहीं हो सके। खाता धारक पहुंचे तो उन्हें बाहर बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद लगभग 02:40 पर सप्लाई शुरू हुई तो कर्मचारी अपनी सीट पर बैठकर काम करने लगे। पांच मिनट बाद फिर कंप्यूटर बंद हो गए और शाम चार बजे तक चालू नहीं हो सके। बैंक पहुंचे कई खाताधारकों ने बताया कि वह जरूरी कार्य से आए थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौट रहे हैं। ग्राहकों ने वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर नाराजगी भी जताई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खाता धारकों की बात उन्हीं की जुबानी
65 किलोमीटर दूर से आए हैं, काम नहीं हुआ
- गोहांड के सिकरौधा गांव निवासी नवल किशोर ने बताया कि वह 65 किमी. दूर से आए है। यहां पर नलकूप में विद्युत कनेक्शन के लिए पैसा जमा करना था। सुबह ही घर से चल दिए, लेकिन यहां आने पर पता चला बैंक का कामकाज बंद है। शुक्रवार को भी आया था, लेकिन पैसा जमा नहीं हो पाया। समय और किराया दोनों ही बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
- बिवांर के पास डामूपुरवा निवासी रामबिहारी ने बताया कि वह पूर्वांह 11 बजे से बैंक में बैठे है। पूरा दिन व्यतीत हो गया सिस्टम के चालू होने का इंतजार करते हुए। बैंक के सिस्टम में आई कमी दूर हो तो हमारा काम बने। बताया कि बैंक में पैसा जमा करना है। बैंक में कई बार सर्वर की समस्या का सामना कर चुका हूं। बैंक आने के लिए सोचना पड़ता है। वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे खाता धारक परेशान न हो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुभाष बाजार की शाखा से हुआ लेन-देन
शहर की मुख्य शाखा में तकनीकी कमी की वजह से कामकाज नहीं हो पाया। यहां पर जो ग्राहक पैसा जमा करने या निकासी के लिए आए थे, उन्हें बैंक प्रबंधन ने सुभाष बाजार की शाखा में भेज दिया। वहां पर पैसा जमा भी हुआ और निकासी भी हुई। बैंक प्रबंधन ने बताया कि शहर में एसबीआई के तीन एटीम भी चालू रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
यूपीएस में खराबी के चलते कामकाज प्रभावित हुआ है। जैसे ही यूपीएस में आई गड़बड़ी का पता चला तो फौरन मैकेनिक को फोन किया गया। मैकेनिक अर्जुन ने सिस्टम को ठीक करने का प्रयास किया है। पांच से 10 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल हुई और फिर ठप हो गई। तकनीकी कमी की वजह से ग्राहकों को परेशानी हुई है।
-राजेंद्र अहिरवार, उप शाखा प्रबंधक एसबीआई मुख्य शाखा हमीरपुर