फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uproar in the hospital over the death of the girl

युवती की मौत पर अस्पताल में किया हंगामा

Sun, 17 Apr 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital over the death of the girl
हमीरपुर। शहर के किंग रोड निवासी युवती की अचानक तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत को लेकर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

किंगरोड निवासी दीना ने बताया कि उसकी पुत्री नीलम (22) काफी समय से बीमार चल रही थी। कुछ दिनों तक जिला अस्पताल में इलाज चलता रहा। इसके बाद वह घर चली गई। रविवार को फिर से अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ से किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed